लोकतंत्र की मजबूती जनता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में उत्साहपूर्वक मतदान करने वाले सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दतिया की जागरूक जनता ने बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी अटूट आस्था और विश्वास का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जनता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है और दतिया के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग कर इसका उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि सभी वर्गों की सहभागिता लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाती है। खंडेलवाल ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग, जिला निर्वाचन प्रशासन, पुलिस प्रशासन, सुरक्षा बलों, मतदान दलों तथा चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles