नेपाल में बिगड़े हालात: तनाव के बाद कई जिलों में कर्फ्यू

पड़ोसी देश नेपाल में स्थिति एक बार फिर बेहद तनावपूर्ण हो गई है। हालात को बिगड़ते देख प्रशासन ने गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है। बीते रविवार की शाम नेपाल के सुनसरी जिले में कांवडिय़ों के साथ हुई बर्बरता के बाद से पूरे देश में आक्रोश फैल रहा है। इस घटना का असर धीरे-धीरे नेपाल के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार की सुबह जनकपुरधाम में इस घटना के विरोध में अचानक माहौल गरमा गया। देखते ही देखते दो पक्षों के बीच हिंसक मारपीट और झड़प की नौबत आ गई। शहर में बढ़ते तनाव और उपद्रव की आशंका को देखते हुए स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आया। जिलाधिकारी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनकपुरधाम और आसपास के क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू कर दी। जनकपुरधाम में कर्फ्यू लागू होने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर हैं।

Related Articles