दतिया उपचुनाव: सात पुलिस अधिकारियों को हटाया गया

दतिया विधानसभा उपचुनाव में तीन वर्ष की पदस्थापना अवधि पूरी करने वाले 7 थाना प्रभारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पीएचक्यू में अटैच करके नई पोस्टिंग भी कर दी गई है। इन सभी को तत्काल पदभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इनको हटाया- टीआई केहरी परिहार, अजाक थाना एसआई अमित ओसारे, सिविल लाइन थाना एसआई नीरज कुमार, थाना बड़ौनी एसआई रचना माहौर, थाना जिगना एसआई अर्चना पाल, थाना गोराघाट एसआई भूपेंद्र सिंह जाट, थाना धीरपुरा एसआई हरिओम शर्मा, थाना बड़ौनी इनकी पोस्टिंग हुई, कहां से मेलीराम उइके, पीएचक्यू भोजराम भगत, अशोक नगर कौशलेंद्र सिंह गुर्जर, भिंड राजीव बिरथरे, ग्वालियर बलराम मांझी, ग्वालियर भुवनेश शर्मा, अशोकनगर हरिकेश बघेल, ग्वालियर।

Related Articles