चार साल से बिना ब्रेकडाउन चल रहीं छिंदवाड़ा की 9 ट्रांसमिशन लाइनें

एमपी ट्रांसको की छिंदवाड़ा जिले की 9 महत्वपूर्ण एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज (ईएचवी) ट्रांसमिशन लाइनों ने लगातार चार वर्षों (करीब 1500 दिन) से बिना किसी ब्रेकडाउन के निर्बाध बिजली पारेषण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। आंधी-तूफान, तेज बारिश और आकाशीय बिजली जैसी प्राकृतिक चुनौतियों के बावजूद इन लाइनों का संचालन निर्बाध बना हुआ है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि छिंदवाड़ा की इन 9 लाइनों सहित प्रदेश की 593 ईएचवी ट्रांसमिशन लाइनें भी पिछले चार वर्षों से बिना ब्रेकडाउन संचालित हो रही हैं। उन्होंने इसे एमपी ट्रांसको के कर्मचारियों और की दक्षता व समर्पण का परिणाम बताया।

Related Articles