पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड, जापान को दी मात

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने ना सिर्फ इतिहास रचा, बल्कि भारतीय बैडमिंटन के लिए एक नया अध्याय भी लिख दिया। सिंधु ने जापान ओपन 2026 का खिताब जीतकर खेल जगत में नया स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। सिंधु ने जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीत लिया है। वे यह टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय बनी हैं। सिंधु ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया। यह मैच 50 मिनट तक चला। सिंधु 4 साल बाद यामागुची को किसी फुल मैच में हरा सकी हैं। उन्हें पिछली जीत थाईलैंड ओपन में 2022 में मिली थी। पिछले साल मलेशिया ओपन में यामागुची रिटायर हर्ट हो गई थीं। यह जीत पीवी सिंधु के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने 19 महीने बाद बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर में कोई खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल जीता था। वे 2022 में सिंगापुर ओपन सुपर 500 में चैंपियन बनी थीं। यह सिंधु के करियर का पहला सुपर-750 खिताब है। 2019 वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के बाद यह उनका सबसे बड़ा इंटरनेशनल खिताब है।

Related Articles