- केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम
केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर मध्य प्रदेश पुलिस सेवा (एमपीपीएससी) के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नति के आधार पर नियुक्ति प्रदान की है। इन सभी अधिकारियों को सेलेक्ट लिस्ट-2025 के तहत मध्य प्रदेश कैडर आवंटित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, निमिषा पांडेय, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा पाठक सोनी, सुमन गुर्जर, सव्यसाची सराफ और समर वर्मा को भारतीय पुलिस सेवा में शामिल किया गया है। गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक सभी अधिकारी एक वर्ष की परिवीक्षा (प्रोबेशन) पर रहेंगे। इसके बाद उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (प्रोबेशन) नियमों के अनुसार अनिवार्य इंडक्शन प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह नियुक्ति भारतीय पुलिस सेवा (भर्ती) नियम, 1954 और भारतीय पुलिस सेवा (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत राष्ट्रपति की मंजूरी से की गई है।
प्रमोट होकर आईपीएस बने ये अधिकारी
निमिषा पांडेय, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा पाठक सोनी, सुमन गुर्जर, सव्यसाची सराफ, समर वर्मा को आईपीएस अवार्ड हुआ है।
