नलखेड़ा में चढ़ावा चोरी, नर्मदा समझौते पर सरकार को घेरा

चढ़ावा चोरी

बिच्छू डॉट कॉम। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राजधानी में प्रेस वार्ता कर मंदिरों में हो रही कथित चोरी के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने आगर मालवा जिले के मां बगलामुखी मंदिर, नलखेड़ा में चढ़ावे और आभूषणों के प्रबंधन और नर्मदा संबंधी समझौते से जुड़े सवालों पर सरकार से जवाब मांगा। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में अब भगवान की तिजोरी भी सुरक्षित नहीं है। मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के मां बगलामुखी मंदिर, नलखेड़ा में सोने-चांदी के आभूषणों और चढ़ावे के प्रबंधन में अनियमितताओं का मामला सामने आया है। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि नर्मदा जल विवाद में सरकार ने विवादास्पद समझौता किया है। सरदार सरोवर बांध से मप्र की जमीन डूबी और बदले में प्रदेश को ही 550 करोड़ देने होंगे।

Related Articles