बिच्छू डॉट कॉम। प्रदेश के 533 स्वास्थ्य संस्थानों में स्कैन एंड शेयर सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इसके माध्यम से अब तक 1 करोड़ 7 लाख 70 हजार 164 से अधिक ओपीडी पंजीयन टोकन जारी किए जा चुके हैं। स्कैन एंड शेयर सुविधा के अंतर्गत मरीज अस्पताल पहुंचकर आभा एप अथवा अन्य एबीडीएम सक्षम एप के माध्यम से अस्पताल का क्यूआर कोड़ स्कैन करता है। मरीज की सहमति से उसकी मूलभूत जानकारी अस्पताल के डिजिटल सिस्टम में सुरक्षित रूप से साझा होती है और उसे डिजिटल ओपीडी टोकन प्राप्त हो जाता है। इससे मरीजों को ओपीडी पंजीयन के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ता है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा बुधवार को मंत्रालय में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा के दौरान यह जानकारी अधिकारियों ने दी। उन्होंने निर्देश दिए कि डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम छोर तक रहने वाले प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाया जाए।
09/07/2026
0
71
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
आदिवासियों की जमीन बेदखली को उठाएगी कांग्रेस
- 14/10/2026
पंजाब दूर करेगा मप्र का बिजली संकट, मिलेगी…
- 14/10/2026
