
बिच्छू डॉट कॉम। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने सभी रेंज पुलिस उप महानिरीक्षक और भोपाल-इंदौर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्तों की समीक्षा बैठक बुलाई। जिसमें नशामुक्त भारत के आगामी तीन साल के रोडमैप, साइबर और शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की गई। जिसमें डीजीपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई की शिकायतों का निर्धारित समय- सीमा में निराकरण करें। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जाए। डीजीपी ने बैठक में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित अपराधियों और तस्करी नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीजी नारकोटिक्स श्रीनिवास वर्मा द्वारा जनवरी से लेकर जून तक के एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों की समीक्षा कर आगामी रोडमैप का प्रजेंटेशन दिया गया।
