गुजरात-एमपी में जैश के आठ आतंकी अरेस्ट

आठ आतंकी अरेस्ट

बिच्छू डॉट कॉम। गुजरात एटीएस ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आठ आतंकियों को गुजरात और मध्य प्रदेश से पकड़ा है। सभी को अलग अलग जिलों से पकड़ा गया है। इनमें से दो की उम्र 18 और 19 साल है। ये सभी गुजरात में जेम का एक सक्रिय नेटवर्क बनाने के लिए काम कर रहे थे, ताकि आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिया सके। एटीएस ने इनसे पूछताछ शुरू कर दी है। जैश ए मोहम्मद (जेम) पाक का आतंकवादी संगठन है। इसे आतंकी मसूद अजहर ने 2000 में बनाया था।  दोनों राज्यों से गिरफ्तार आतंकियों की पहचान अहमद गाजीवाला, इब्राहिम हुसैन घाघा, जकारिया दुर्रानी, बिलाल मोहम्मद, मुदस्सिर गाजीवाला, फौजान मुफ्ती, मोहम्मद अब्दुल और मोहम्मद अमीन शेरा के रूप में हुई है।

Related Articles