
मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के अध्यक्ष मुकेश मौर्य ने कहा है कि अजाक्स के पूर्व अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा और पूर्व महासचिव एसएल सूर्यवंशी अजाक्स के लेटरहेड का अनाधिकृत इस्तेमाल करके पत्राचार कर रहे हैं। इस धोखाधड़ी के खिलाफ एफआईआर कराई जा रही है। दूसरी ओर, आईएएस संतोष वर्मा ने अपने आप को अभी भी अजाक्स का अध्यक्ष बताया है। मौर्य ने कहा है कि ऐसे सभी कृत्य पूर्णत: अनधिकृत एवं भ्रामक हैं। मनाही के बाद भी संतोष वर्मा और सुपतलाल सूर्यवंशी आदि लगातार अजाक्स के लेटरहेड और पदनाम का इस्तेमाल करके पत्राचार कर रहे हैं। इस बारे में जीएडी सहित अन्य विभागों को भी लिखा है। अब एफआईआर दर्ज करवाएंगे। वैध अध्यक्ष मैं ही हूं और मेरी कार्यकारिणी भी वैध है। इसीलिए पत्राचार करते हैं, अगर पुलिस या कोई भी जांच करता है तो सब साफ हो जाएगा। वैसे भी हाईकोर्ट ने जनहित याचिका निरस्त करते हुए मुझको अध्यक्ष बताया है।
