
मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्य और मोबाइल में साक्ष्य के बतौर मिले नंबरों प्रिजर्व (संरक्षित) करने के मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। अब 30 जून को सीबीआई मामले के आरोपी ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ को कोर्ट में पेश करेगी। शनिवार को कोर्ट में सुनवाई के बाद इस संबंध में आदेश विचाराधीन हो गया। डिजिटल एविडेंस और मोबाइल मे साक्ष्य के बतौर मिले फोन नंबर्स को सुरक्षित रखने के बारे में कोर्ट ने सुनवाई की। सीबीआई अब 30 जून को गिरिबाला और समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश करेगी। पिछली सुनवाई के दौरान दोनों को वीसी के जरिए कोर्ट से जुड़े थे। लेकिन इंटरनेट कनेक्ट होने में कोर्ट का दो-ढाई घंटे का समय लग गया।
