वीर भारत न्यास मामले में दिग्विजय ने दी मोहन सरकार को क्लीन चिट

दिग्विजय

वीर भारत न्यास को उज्जैन में 500 करोड़ की जमीन 1 रुपए में दिए जाने वाले आरोप पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मोहन सरकार को क्लीन चिट देते हुए कहा कि मैं पूरी रिसर्च करके आया हूं, यह आरोप पूर्णत: गलत है। उन्होंने कहा, सिंधिया जी द्वारा निर्मित बिल्डिंग को नियमानुसार वीर भारत न्यास को दिया गया है जो कि एक शासकीय संस्था है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में दलाल घूम रहे हैं। दलाल लोग झूठे आरोप लगाकर पैसे वसूल करना चाहते हैं। पूर्व सीएम सिंह ने उज्जैन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रस्ट की डीड दिखाते हुए कहा कि वीर भारत न्यास का पंजीयन मध्यप्रदेश पब्लिक ट्रस्ट एक्ट सन 1951 की धारा 4 के तहत पंजीकृत न्यास है। इसका पंजीयन 26 अप्रैल, 2013 को किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि न्यास के अध्यक्ष मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ही होते है।

Related Articles