
भारत में ड्रग तस्करी के खिलाफ जंग अब आसमान तक पहुंच गया है। पिछले 5 सालों में ड्रोन से तस्करी की घटनाओं में 100 गुना बढ़ोतरी हुई है। सुरक्षा एजेंसियों के सामने यह एक बेहद आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत चुनौती बनकर उभरा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जारी एनसीबी के 2025 के सालाना आंकड़ों के मुताबिक, ड्रोन से जुड़े रिकॉर्ड 305 मामले सामने आए, जिनमें 468 किलो नशीले पदार्थ बरामद किए गए। ड्रग तस्करी के 305 घटनाओं में से 298 अकेले पंजाब में हुईं यानी देश में ड्रोन से ड्रग तस्करी का सबसे बड़ा केंद्र पंजाब बन गया है। वहीं ड्रग तस्करी के केस में 747 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें सबसे अधिक 203 लोग नेपाल, नाइजीरिया के 146, म्यांमार के 97 लोग शामिल थे। ड्रोन से ड्रग तस्करी के मामले में 98 फीसदी की भारी बढ़ोतरी और 2021 के बाद से ड्रोन घटनाओं में 100 गुना बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा, 2021 और 2025 के बीच फार्मास्युटिकल दवाओं के गलत इस्तेमाल (डायवर्जन) में कुल मिलाकर 77 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
