महाराष्ट्र में परीक्षा से एक दिन पहले टीईटी का पेपर लीक

 परीक्षा

महाराष्ट्र में रविवार को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से ठीक एक दिन पहले पेपर लीक हो गया। पेपर ठाणे से लीक हुआ है। पेपर लीक होने का खुलासा होने के बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा को अब रद्द कर दिया गया है। इधर, मामले की भनक लगते ही पुलिस ने ठाणे में एक बड़ा तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद लीक हुए पेपर को बरामद कर लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए रैकेट से जुड़े कई संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। शिक्षा विभाग जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा करेगा। साथ ही विभाग की ओर से संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी भी जल्द ही दी जाएगी। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की ओर से आज विभिन्न एग्जाम सेंटर में टीईटी की परीक्षा आयोजित कराई जानी थी। लेकिन परीक्षा से एक दिन पहले ही अब पेपर लीक हो गया है।

Related Articles