
पुलिस फिटनेस आईकॉन होती है, ऐसे में हर कोई पुलिस की ओर ही देखता है। ऐसे में पेट फुलाकर घूमने वाले नहीं चलेंगे, बल्कि फिट रहने के लिए रेल पुलिस के आरक्षक से लेकर एसपी तक हर शनिवार को 5 किमी की दौड़ लगाएंगे। रेलवे पुलिस में करीब 1500 का बल है। यह फरमान है अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल राजाबाबू सिंह का, जिन्होंने पुलिस वालों के मोटापे को असहनीय बताते हुए फिट होने के लिए सख्त रुख अपनाया है। इस बारे में उनका संदेश रेल पुलिस अधीक्षक के साथ ही डीएसपी और जीआरपी थाना प्रभारियों तक पहुंच गया है। दौड़ के एमपीजीआरपी के सोशल मीडिया ग्रुप पर इस 5 किमी रेस के फोटो, वीडियो अपलोड किए जाएंगे। खास यही कि, इसमें स्वयं एडीजी रेल भी शामिल होंगे, ताकि जवानों का मोटीवेशन हो सके।
