इमरजेंसी की बरसी पर आज होगा मीसाबंदियों का सम्मान

प्रदेश में आपातकाल की बरसी पर 26 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में लोकतंत्र हत्या दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। भाजपा ने भी प्रदेश के जिलों में इमरजेंसी की 51 वीं बरसी पर मीसाबंदियों के सम्मान व उनके संस्मरण के कार्यक्रम आयोजित किए। भोपाल के रवींद्र भवन में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, पूर्व संगठन महामंत्री माखन सिंह और पूर्व सांसद मेघराज जैन भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से मीसाबंदियों और उनके परिजनों को भी बुलाया गया है। लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया जाएगा। आपातकाल के दौरान मीसाबंदियों पर तत्कालीन सरकार द्वारा किए गए बर्ताव का जिक्र भी होगा। लोकतंत्र सेनानी संघ के अध्यक्ष सोनी ने बताया कि छह साल पहले देश में जिस तरह कोविड (कोरोना) की दहशत थी। इमरजेंसी में भी देशवासी ऐसी ही दहशत में जी रहे थे।


Related Articles