कार्तिकेय ने स्वीकारा राहुल गांधी का खेद, मानहानि का मामला समाप्त

कार्तिकेय

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा मानहानि का मामला हाईकोर्ट ने समाप्त कर दिया है। इस मामले में राहुल गांधी द्वारा खेद प्रकट किए जाने को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय सिंह ने स्वीकार करके मुकदमा समाप्त करने पर अपनी सहमति जता दी। जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की सिंगल बेंच ने मानहानि के मुकदमे को समाप्त कर दिया। वर्ष 2018 में झाबुआ की एक चुनावी रैली में राहुल गांधी ने पनामा पेपर लीक मामले में शिवराज सिंह और उनके बेटे कार्तिकेय को लेकर आपत्तिजनक बयान दिए थे। मप्र हाईकोर्ट में दाखिल एक जनहित याचिका में आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और एनएसए की कार्रवाई किए जाने की राहत चाही गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि अजाक्स का प्रदेश अध्यक्ष बनते ही उन्होंने ब्राह्मण समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी।

Related Articles