चौंकाने वाली रिपोर्ट- एआई इंसानों से सीख रहा भेदभाव-नस्लवाद

एआई

हम अक्सर सुनते हैं कि एआई इंसानों से ज्यादा स्मार्ट है। यूएन की रिपोर्ट बताती है कि कुछ मामलों एआई ने इंसानों के कुछ सबसे बुरे भेदभाव करने के तरीके भी अपना लिए हैं। एक शोध ने 133 एआई सिस्टम की स्टडी की और पाया कि लगभग आधे (44 फीसदी) सिस्टम में जेंडर के आधार पर भेदभाव (जेंडर बायस) था, जबकि एक-चौथाई से ज्यादा में जेंडर और नस्ल दोनों के आधार पर भेदभाव देखा गया। लार्ज लैंग्वेज मॉडल ने बार-बार महिलाओं को घर परिवार और बच्चों की देखभाल से जोड़ा है, जबकि पुरुषों को बिजनेस, लीडरशिप और करियर में सफलता से जोड़ा है। यूएन ने कहा-कुछ मामलों में एआई सिस्टम ने ऐसे जवाब दिए हैं जिनमें महिलाओं को सेक्स ऑब्जेक्ट या पुरुषों के अधीन दिखाया गया है।

Related Articles