
बिच्छू डॉट कॉम। शिवसेना (यूबीटी) में संभावित बगावत के बीच उद्धव ठाकरे गुट के छह बागी सांसदों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आधिकारिक वायरलेस मैसेज के मुताबिक, गृह मंत्रालय के निर्देश पर महाराष्ट्र पुलिस को इन सांसदों को तत्काल प्रभाव से वाय+ श्रेणी के बराबर स्थानीय सुरक्षा उपलब्ध कराने को कहा गया है। वहीं, दूसरी तरफ उद्धव गुट के कुछ कार्यकर्ता हालिया बगावत के खिलाफ सडक़ों पर उतर गए हैं। जिन सांसदों को सुरक्षा प्रदान की गई है उनमें यवतमाल के सांसद संजय देशमुख, परभणी के सांसद संजय जाधव, मुंबई उत्तर-पूर्व के सांसद संजय दीना पाटिल, हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल अष्टिकार, धाराशिव के सांसद ओमराजे निंबालकर और शिरडी के सांसद भाऊसाहेब वाघचौरे शामिल हैं। उक्त सभी सांसदों के पार्टी छोडक़र शिंदे गुट में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।
