
बिच्छू डॉट कॉम। गृह विभाग ने सोमवार को 1 डीआईजी और 4 एसपी को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। इन्हें वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) की वाहिनियों व रेंज का अस्थाई रूप से प्रभार सौंपा है। इनमें ग्वालियर रेंज डीआईजी असित यादव को एसएएफ रेंज ग्वालियर, सूरज कुमार वर्मा एसपी भिण्ड को सेनानी, 17वीं वाहिनी भिण्ड, अनुराग सुजानिया एसपी सागर को 10वीं वाहिनी, राजेश रघुवंशी एसपी मंडला को सेनानी 35वीं वाहिनी मंडला व मयूर खण्डेलवाल एसपी दतिया को 29वीं वाहिनी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सभी अफसरों का डेढ़ महीने पहले एक साथ तबादला हुआ था।
