
बिच्छू डॉट कॉम। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार स्वास्थ्य अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति-2026 लागू करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस नीति पर चर्चा होगी और मंजूरी मिलने की संभावना है। नीति के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत परोपकारी, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं द्वारा संचालित अस्पतालों व डायग्नोस्टिक केंद्रों को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और जरूरी उपकरणों की खरीद के लिए प्रोत्साहन राशि दी जा सकेगी। वहीं, कैबिनेट में तबादलों की समय सीमा 15 दिन को बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होने की संभावना है।
