
बिच्छू डॉट कॉम। ब्रिक्स देशों के कृषि कार्य समूह की बैठकों का शनिवार को इंदौर में सर्वसम्मत इंदौर डिक्लेरेशन के साथ समापन हुआ। भारत की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में सदस्य और सहयोगी देशों के करीब 100 प्रतिनिधि शामिल हुए। घोषणा घोषण पत्र में खाद्य सुरक्षा, पोषण, किसानों की आय, जलवायु-अनुकूल खेती और कृषि व्यापार पर सहमति बनी। नवाचार और सतत विकास को बढ़ावा देने का भी संकल्प लिया गया। छोटे और सीमांत किसानों, महिलाओं तथा युवाओं की भूमिका को विशेष महत्व दिया गया है। ब्रिक्स देश दुनिया की लगभग आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनके पास वैश्विक कृषि भूमि का 42 प्रतिशत हिस्सा है। विश्व खाद्यान्न उत्पादन में भी इनकी हिस्सेदारी करीब 42 प्रतिशत है। ऐसे में इंदौर डिक्लेरेशन वैश्विक कृषि नीति को प्रभावित करने की क्षमता रखता है। समापन से पहले प्रतिनिधियों ने मेघदूत गार्डन की ब्रिक्स वाटिका में पौधारोपण किया।
