इंडिया-यूएस डील: भारतीय माल 0 फीसदी टैरिफ पर पहुंचेगा अमेरिका!

इंडिया-यूएस डील

बिच्छू डॉट कॉम। भारत और अमेरिका के बीच एक बड़ा द्विपक्षीय व्यापार समझौता हुआ है जो भारतीय निर्यातकों के लिए तरक्की के नए रास्ते खोलने वाला है। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक इस समझौते से भारतीय व्यवसायों को बड़ा फायदा होगा और देश का एक्सपोर्ट सेक्टर काफी मजबूत होगा। इस डील के तहत भारत को अमेरिकी बाजार के एक बहुत बड़े हिस्से तक विशेष पहुंच मिलेगी जिससे भारतीय कंपनियों के लिए 2850 लाख करोड़ के व्यापारिक अवसर पैदा होंगे। इसकी मदद से भारतीय कंपनियां दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में अपना पैर पसार सकेंगी और चीन व वियतनाम जैसे प्रतिस्पर्धी देशों को कड़ी टक्कर दे पाएंगी। दोनों देशों ने मिलकर 48 लाख करोड़ का महत्वाकांक्षी व्यापार लक्ष्य भी तय किया है।

Related Articles