चांदी का अब उतरने लगा पानी, 9,658 हुई सस्ती, सोना 4,090 टूटा

सोना-चांदी

बिच्छू डॉट कॉम। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से बुधवार को सोने-चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 4,090 गिरकर 1.48 लाख रुपए हो गया है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 9,658 कम होकर 2.36 लाख रुपए पर आ गई है। 31 मई को चांदी की कीमत 2.63 लाख रुपए थी। यानी सिर्फ 10 दिनों में ही ये 27 हजार सस्ती हो चुकी है। वहीं इस दौरान सोने की कीमत 8 हजार कम हुई है। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढक़र 1.76 लाख के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 28 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक 130 दिन में चांदी 1.50 लाख सस्ती हो गई है।

Related Articles