सोनिया का ममता को ऑफर! विलय कर लो बना देंगे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

सोनिया-ममता

बिच्छू डॉट कॉम। बंगाल के विधानसभा चुनाव में करारी हार ने टीएमसी को खत्म करने की कगार पर पहुंचा दिया है। ममता बनर्जी के 80 विधायकों में से 58 विधायकों ने अपना अलग गुट तैयार कर लिया और उसके बाद दिल्ली में भी 20 सांसद टीएमसी से अलग हो गए। इस बीच कांग्रेस की सुप्रीम लीडर सोनिया गांधी ने टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी को बड़ा ऑफर दिया है। सोनिया ने ममता को टीएमसी के कांग्रेस में विलय का ऑफर दिया है। सोनिया गांधी ने ममता से कहा है कि वो टीएमसी का विलय कर दें, इसके बदले में उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जाएगा। इसके अलावा उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी को भी पार्टी महासचिव का पद दिया जाएगा। वहीं ममता बनर्जी ने इस पर फैसला करने के लिए कुछ दिन का समय मांगा है। इधर, टीएमसी में टूट जारी है। बुधवार को राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी और पद से इस्तीफा दे दिया। सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। पिछले 3 दिनों में टीएमसी के दो राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़ चुके हैं। इससे पहले 8 जून को सुखेंदु शेखर ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था, पार्टी भी छोड़ दी थी। टीएमसी के 22 बागी सांसदों की लिस्ट सामने आई है। उसमें शत्रुघ्न सिन्हा, काकोली घोष, जगदीश चंद्र बसुनिया, खलीलुर रहमान, यूसुफ पठान, अबू ताहिर खान, पार्थ भौमिक, बापी हलदार, सायनी घोष, माला रॉय, मिताली बाग, दीपक अधिकारी, कालीपद सोरेन, जून मालिया, अरूप चक्रवर्ती, शर्मिला सरकार, असित कुमार माल, शताब्दी रॉय और रचना बनर्जी शामिल हैं।

Related Articles