कोर्टयार्ड बाय मैरियट का फूड लाइसेंस सस्पेंड

कोर्टयार्ड बाय मैरियट
  • किचन व स्टोर में मिले चूहे, गंदगी में पक रहा खाना

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। एमपी नगर स्थित कोटयार्ड बाय मैरियट के रेस्टोरेंट व होटल का फूड लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। इस होटल के किचन व स्टोर सहित अन्य स्थानों में चूहे मिलने की शिकायत केंद्र के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को मिली थी। जिसके बाद सोमवार को केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम के साथ राज्य के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों सहित अमले ने संयुक्त रूप से होटल पर छापा मारा। औचक निरीक्षण में होटल के संचालन में भारी अनियमितताएं मिली। अधिकारियों ने बताया कि होटल परिसर में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि होटल प्रबंधन खाद्य सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी कर रहा था और खाना पकाने सहित अन्य खाद्य पदार्थों को संग्रहित करने वाले स्थानों में भारी कमियां पाई गईं। जिसके बाद अमले ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए संस्थान का फूड लाइसेंस और सेंट्रल लाइसेंस (लाइसेंस संख्या: 11421999000174) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
इस कारण हुई कार्रवाई
दल ने पाया कि भोजन को स्टोर करने और खाना पकाने के दौरान फूड सेफ्टी नियमों व कानूनों की पूरी तरह से अनदेखी की जा रही थी। साथ ही होटल परिसर में फूड सेफ्टी नियमों का पालन ठीक तरह से नहीं हो रहा था। ऐसे में इन अनियमितताओं के अलावा रिकॉर्ड में की गई हेरफेर के चलते फूड लाइसेंस को सीधे सस्पेंड कर दिया गया। जानकारी के अनुसार आम लोगों व उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए व फूड सेफ्टी की अनदेखी करने पर होटल की गतिविधियों को निलंबित करने का सख्त कदम उठाया है।
– यह कार्यवाही एफएसएसएआई भारत सरकार के केंद्रीय अधिकारियो द्वारा की  गई है। फूड लाइसेंस केंद्रीय था, जिसे एफएसएसएआई सेंट्रल फूड सेफ्टी अधिकारियों द्वारा चेक किया गया था, उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही केंद्रीय अधिकारियों ने लाइसेंस निलंबित किया है।
– पंकज श्रीवास्तव, मुख्यालय खाद्य सुरक्षा अधिकारी, वाव सुरक्षा प्रशासन
निरीक्षण के दौरान दल को मिली यह कमियां
निरीक्षण के दौरान दल को कई कमियां मिलीं। इसमें सबसे प्रमुख किचन और स्टोर में चूहे व काकरोच मिले हैं।
पेस्ट इन्फेस्टेशन (कीट और चूहे): होटल के स्टोर और किचन (रसोई) में अधिकारियों को चूहे मिले। साथ ही जब अमले ने पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड को चेक किया तो परिसर में चूहों की मौजूदगी की पुष्टि हुई।
गंदगी के बीच पक रहा था खाना: होटल की सभी रसोइयों में साफ-सफाई और स्वच्छता के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। दल को साफ सफाई न मिलने पर सीधे कार्रवाई की गई।
नियमों का उल्लंघन: होटल द्वारा उपयोग किए जा रहे चीनी के पाउच एक अन्य निर्माण इकाई से लिए जा रहे थे। इन पाउच का निर्माण किसी खाद्य व्यवसायी के द्वारा नहीं बनाए जा रहे थे। साथ ही न किसी खाद्य व्यवसाय का संचालन करने वाले से संबंधित थे।
खाद्य पदार्थों का अनुचित भंडारण: शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य उत्पादों को बिना अलग किए एक साथ ही रखा गया था। जिससे शाकाहारी ग्राहकों के भोजन में नॉन वेज मिलने का खतरा था।
भोजन को सुरक्षित करने के लिए होटल का डिजाइन भी ठीक नहीं: होटल प्रबंधन द्वारा स्टोर की जो डिजाइन थी, वो ठीक नहीं थी। भोजन को स्टोर करने और खाना पकाने के दौरान दूषित होने का खतरा था।

Related Articles