एलन मस्क की संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

एलन मस्क

बिच्छू डॉट कॉम। दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क जल्द ही एक ऐसा रिकॉर्ड बना सकते हैं, जो अब तक किसी भी व्यक्ति ने हासिल नहीं किया। मौजूदा अनुमान सही साबित हुए तो टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क की कुल संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 9,49,50,50,00,00,000 रुपए तक पहुंच सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क की संपत्ति का बड़ा हिस्सा उनकी कंपनियों में हिस्सेदारी के रूप में है। टेस्ला में उनके शेयर और स्टॉक ऑप्शंस की कीमत 273 अरब डॉलर आंकी गई है। वहीं, अगर स्पेसएक्स का आईपीओ आता है, तो इससे उनकी नेटवर्थ में लगभग 841 अरब डॉलर तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, मस्क की यह दौलत नकद रूप में नहीं है, बल्कि कंपनियों के शेयरों और निवेश के रूप में है, जिसकी कीमत बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करती है। अगर मस्क की संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचती है, तो यह दुनिया के कई देशों की पूरी अर्थव्यवस्था से भी बड़ी होगी। ताइवान (977 अरब डॉलर), आयरलैंड (779 अरब डॉलर), स्वीडन (760 अरब डॉलर) और सिंगापुर (660 अरब डॉलर) जैसी अर्थव्यवस्थाएं भी इससे पीछे रह जाएंगी।

Related Articles