नीट पेपर लीक के बाद एनटीए का बदलेगा सिस्टम

नीट पेपर लीक

बिच्छू डॉट कॉम। नीट यूजी 2026 पेपर लीक और सीबीएसई की मार्किंग गड़बडिय़ों के बाद सरकार परीक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। एनटीए ऐसा नया सिस्टम बनाने पर काम कर रही है, जिसमें सवाल तैयार करने वाले एक्पट्र्स को भी पता नहीं होगा कि वह किस एग्जाम के क्वेश्चन पेपर बना रहे हैं। नई योजना के तहत अलग-अलग विषयों के एक्सपट्र्स केवल सवाल तैयार करेंगे। इन सवालों को एक बड़े डिजिटल बैंक में रखा जाएगा। इसमें 10 हजार सवाल हो सकते हैं। बाद में टेक्नीक की मदद से इन सवालों से फाइनल एग्जाम पेपर तैयार होगा। इधर, संसद की एक समिति ने एनटीए से यह स्पष्ट करने को कहा है कि उसकी परिभाषा में पेपर लीक किसे माना जाएगा। इसके साथ ही यह भी सवाल पूछा गया है कि क्या 2018 से अब तक उसके द्वारा आयोजित किसी परीक्षा में पेपर लीक की घटना हुई है। समिति ने एनटीए अधिकारियों से पिछले हफ्ते हुई अपनी बैठक के बाद यह सवाल पूछे हैं।

Related Articles