मजबूत स्थिति: बुलंद भारत.. 7.7 फीसदी की दर से भागी अर्थव्यवस्था

भागी अर्थव्यवस्था

बिच्छू डॉट कॉम। भारतीय अर्थव्यवस्था ने अपनी तेज रफ्तार साबित करते हुए शानदार विकास दर दर्ज की है। सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों ने अर्थव्यवस्था की मजबूत तस्वीर पेश की है, जिसके मुताबिक जनवरी-मार्च तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.8 प्रतिशत रही है। इस दमदार तिमाही प्रदर्शन के दम पर पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए देश की समग्र आर्थिक विकास दर 7.7 प्रतिशत के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की अर्थव्यवस्था ने 7.7 प्रतिशत की दर से विस्तार किया है। यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की 7.1 प्रतिशत की विकास दर के मुकाबले काफी बेहतर है। रियल जीडीपी यानी स्थिर कीमतों पर जीडीपी के वित्त वर्ष 2025-26 में 323.12 लाख करोड़ रुपए के स्तर तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2024-25 के 299.89 लाख करोड़ के पहले संशोधित अनुमान के मुकाबले एक बड़ी वृद्धि को दर्शाता है।  

Related Articles