
बिच्छू डॉट कॉम। केंद्र सरकार देश के चुनावी इतिहास में एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। इसको लेकर केंद्र सरकार ने परिसीमन पर नए सिरे से जोर देने के लिए राजनीतिक सहमति बनाना शुरू कर दिया है। सरकार 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले एक नया विधेयक लाने और इस प्रक्रिया को पूरा करने की संभावना तलाश रही है। इस संवेदनशील और बड़े राजनैतिक बदलाव को सुचारू रूप से लागू करने के लिए सरकार ने क्षेत्रीय दलों के साथ बातचीत कर आम सहमति बनाने की कवायद तेज कर दी है। जिन दलों से परामर्श किया गया है उनमें डीएमके और तृणमूल कांग्रेस शामिल हैं, साथ ही अन्य क्षेत्रीय दलों के साथ भी चर्चा जारी है।
