मैं भगोड़ा नहीं हूं! मुझे चिदंबरम और थरूर ने दी थी धमकी: ललित

ललित मोदी

बिच्छू डॉट कॉम। आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने अपने साथ जुड़े भगोड़ा के टैग को खारिज करते हुए कहा है कि मैं बिल्कुल भी भाग नहीं रहा हूं। एक इंटरव्यू में मोदी ने कहा-भारत सरकार की पहुंच बहुत लंबी है। अगर वे चाहते तो मुझे बहुत पहले ही पकड़ सकते थे। इस दावे को खारिज करते हुए कि वह भाग रहे हैं मोदी ने तर्क दिया कि पूरी दुनिया में घूमते हुए भारत जैसी वैश्विक महाशक्ति से बच निकलना असंभव है। उन्होंने कहा, मैं भाग नहीं रहा हूं। अगर मैं भाग रहा होता तो आप मुझे कहीं न कहीं पकड़ ही लेते। यह सरकार नहीं बल्कि मीडिया है। मोदी ने कहा कि जब उन्होंने सुनंदा पुष्कर से जुड़े एक अनुचित इक्विटी समझौते और टीम की संदिग्ध वित्तीय संरचना पर सवाल उठाए, तो उन पर भारी राजनीतिक दबाव डाला गया। विवाद के दौरान थरूर का समर्थन कौन कर रहा था, यह पूछे जाने पर ललित मोदी ने जवाब दिया, सोनिया गांधी। ललित मोदी ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा, जो अपनी रैलियों और संसद में दिए गए भाषणों के दौरान लगातार उन्हें निशाना बनाते रहे हैं। जब भी चुनाव होते हैं, वह मुझ पर हमला करते हैं। वह जनता की भावनाओं को भडक़ाने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि मैं क्रिकेट से जुड़ा हुआ हूं और क्रिकेट लोगों की भावनाओं से जुड़ा होता है। 2009 के आईपीएल को दक्षिण अफ्रीका में स्थानांतरित करने के पीछे के हाई-स्टेक ड्रामे का विस्तार से जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम ने उन्हें धमकाया और जान-बूझकर इस टूर्नामेंट को बाधित किया।

Related Articles