अब सिर्फ 1 फीसदी काम बाकी, डील दोनों देशों के लिए फायदेमंद: गोर

सर्जियो गोर

बिच्छू डॉट कॉम। भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते को लेकर अमेरिकी राजदूत ने बड़ा बयान दिया है। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है और अब केवल एक प्रतिशत काम बाकी है। मुंबई में आयोजित सिटी 2026 इंडिया कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि दोनों देश इस समझौते को लेकर बेहद आशावादी हैं और यह डील भारत और अमेरिका दोनों के लिए फायदे का सौदा साबित होगी। सर्जियो गोर ने आगे कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते केवल व्यापार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह साझेदारी आने वाले समय में दुनिया की दिशा तय करेगी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का चार दिनों तक भारत दौरे पर रहना इस रिश्ते की गंभीरता और गहराई को दिखाता है। गोर ने कहा कि अमेरिका भारत को रणनीतिक साझेदार के रूप में देखता है और दोनों देशों के बीच लगातार भरोसा मजबूत हो रहा है। गोर ने कहा कि भारत और अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल टेक्नोलॉजी और दवा उद्योग में मिलकर काम कर रहे हैं।

Related Articles