भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गुरुवार को रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत पर 100 फीसदी टैरिफ पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले 10 दिनों के भीतर प्रतिबंधों पर फैसला ले सकते हैं, जिसे रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों, जिनमें भारत भी शामिल है पर असर पड़ सकता है। 18 सितंबर को ट्रंप ने लिंडसे ओ ग्राम सैक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026 पर साइन कर इसे कानून बना दिया। यह कानून रूस से तेल, गैस के टॉप एनर्जी आयातकों या प्रतिबंधों से बचने में सहायता करने वाले देशों से आयात पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि यह कानून राष्ट्रपति को उन देशों पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार देता है, जो रूसी तेल और गैस खरीदते हैं या रूस को प्रतिबंधों से बचने में मदद करते हैं। गोर ने स्पष्ट किया है कि ये उपाय किसी खास देश को टारगेट नहीं करते हैं।
16/10/2026
0
0
Less than a minute
You can share this post!
