
बिच्छू डॉट कॉम। ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल में बड़ा झटका लगा है। यहां पर टीएमसी से टूटकर अलग हुए बागी विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुना है। ऋतब्रत बनर्जी ने इसको लेकर बयान भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि तृणमूल विधायक दल में 58 विधायकों की टीम है, जिन्होंने पार्टी चुनाव चिह्न पर जीत हासिल की, दो अन्य विधायक भी हमारे खेमे में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि जावेद खान, संदीपन साहा, सबीना यास्मीन और शिउली साहा तृणमूल कांग्रेस विधायक दल के उपनेता होंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम बंगाल सरकार की उन नीतियों का विरोध करेंगे जो हमें गलत लगती हैं, लेकिन बेवजह विरोध नहीं करेंगे। वहीं, तृणमूल कांग्रेस विधायक अखरुज्जमां ने कहाकि विपक्ष के नेता के चुनाव में पार्टी नेतृत्व ने प्रक्रिया का पालन नहीं किया। इसके साथ ही ऋतब्रत ने ममता बनर्जी से एक खास मांग भी की है।
