
बिच्छू डॉट कॉम। जनजातीय छात्राओं को उनके अधिकारों एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के लिए बड़वानी पुलिस रक्षा सखी अभियान चला रही है। इसमें अनुसूचित जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में जागरूकता कार्यक्रम हो रहे हैं। बड़वानी पुलिस की इस पहल में छात्राओं को अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताडऩा तथा महिला संबंधी अपराधों के बारे में विस्तार से अवगत कराया जा रहा है। कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930, डायल-112 तथा अन्य पुलिस सहायता सेवाओं के बारे में बताया जा रहा है ताकि उनका उपयोग किया जा सके। बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा की जानकारी दी जा रही है। ट्रैफिक और रोड सेफ्टी के लिए जागरूक कर रहे हैं।
