
बिच्छू डॉट कॉम। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और सत्ता परिवर्तन के बाद से टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की टेंशन खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हुए हमले के खिलाफ ममता बनर्जी कोलकाता के रानी रासमणि एवेन्यू में सडक़ों पर उतरीं, लेकिन वो खुद को पार्टी के भीतर अकेला खड़ी पा रही हैं। ममता बनर्जी ने मंगलवार को धरना दिया, जिसमें टीएमसी टीएमसी के ज्यादातर विधायकों और सांसदों ने दूरी बना रखी थी। टीएमसी के 8 विधायक और 6 सांसद ही प्रोटेस्ट शामिल हुए। ऐसे में सवाल उठता है कि बाकी विधायक और सांसद यों प्रोटेस्ट में ममता बनर्जी के साथ यों नहीं पहुंचे? बंगाल चुनाव के बाद से ही टीएमसी के भीतर दरार गहरी होती जा रही है। ममता बनर्जी की टीएमसी नेताओं पर पकड़ लगातार कमज़ोर पड़ रही है, जिसका नतीजा है कि मंगलवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन से ज़्यादातर विधायक नदारद रहे।
