
मप्र से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने नीट परीक्षा में कथित धांधली को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। ग्वालियर प्रवास के दौरान उन्होंने मीडिया से कहा, नीट परीक्षा में सामने आई धांधली युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इस मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री से सरकार को इस्तीफा और एनटीए चेयरमैन को तत्काल हटाना चाहिए। दिग्विजय ने नीट परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए। कहा, परीक्षा में गड़बडिय़ों रोकने के लिए बनाई गई समिति ने विस्तृत रिपोर्ट सौंपी थी, लेकिन सरकार ने उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। बार-बार सामने आ रहे परीक्षा घोटाले युवाओं के भविष्य के साथ धोखा है। वहीं दिग्विजय ने देश में बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों और रुपए की गिरावट को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, अच्छे दिनों का वादा कर सत्ता में आने वालों ने देश में विपरीत हालात पैदा कर दिए हैं। रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम लोग प्रभावित हो रहे हैं।
