- श्रद्धालुओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

धार/बिच्छू डॉट कॉम
मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को मंदिर घोषित किए जाने के बाद पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अपने भोजशाला-कमल मौला विवाद पर शुक्रवार को अपना फैसला दिया, जिसमें भोजशाला परिसर को देवी सरस्वती (वाग्देवी) को समर्पित एक मंदिर माना गया। इसके बाद धार के हिंदुओं में खुशी की लहर है। लोग धार स्थित भोजशाला परिसर में पूजा-अर्चना करने के लिए आ रहे हैं। शनिवार सुबह भोज उत्सव समिति के पदाधिकारियों के साथ-साथ श्रद्धालु भी परिसर में इक_ा हुए, जहां पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान, हनुमान चालीसा का भी पाठ किया गया। हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में यह पहली पूजा हुई है। हालांकि, इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने भोजशाला को मंदिर घोषित किया और हिंदू पक्ष को उस स्थान पर पूजा करने का अधिकार दिया।
