एमपी में 10 से 16 जून के बीच पहुंचेगा मानसून: खंडवा-खरगोन से होगी एंट्री

  • भोपाल-सीहोर में होगी ज्यादा बारिश

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम
केंद्रीय मौसम विभाग के अनुसार देश में मानसून सबसे पहले 26 मई को केरलम पहुंच सकता है। इसी आधार पर भोपाल मौसम केंद्र ने भी माना है कि मप्र में मानसून 10 जून के बाद कभी भी आमद दे सकता है। जबकि मप्र में मानसून की सामान्य तिथि 1६ जून निर्धारित है। मानसून की दस्तक के पहले प्रदेश में गर्मी का असर कम नहीं होगा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह भी बताया कि मप्र में मौसम की दस्तक खंडवा खरगौन क्षेत्र की ओर से होने की प्रबल संभावना है। इस बार आईएमडी इंडिया ने देश में औसत से कम बारिश होने की संभावना जताई है। देश में 95 फीसदी बारिश हो सकती है। मप्र में भी यही आंकड़ा बताया जा रहा है। इंदौर, उज्जैन, रतलाम, देवास और धार में तीव्र लू और वॉर्म नाइट का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां रात में भी तापमान सामान्य से ज्यादा बना रहेगा।
इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए सागर और दमोह में तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। वहीं जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, कटनी, शहडोल, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, विदिशा, रायसेन और पन्ना में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Related Articles