जीतू पटवारी ने सीएम को सरकारी खर्चे में कटौती का दिया सुझाव

भाजपा सरकार द्वारा लगातार मितव्ययिता और सादगी की अपील किए जाने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार को शासकीय उत्सवों और भव्य आयोजनों पर प्रतिबंध लगाने, राजनीतिक रैलियों की भीड़ और सरकारी संसाधत्तों के दुरुपयोग पर रोक लगाने, विदेशी दौरे रोकने और डिजिटल संवाद को बढ़ावा देने के सुझाव दिए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस संबंध में पत्र लिखा है। पटवारी ने अपने पत्र में लिखा है कि आज मध्य प्रदेश का नागरिक यह महसूस कर रहा है कि भाजपा सरकार जनता को संयम और सत्ता को विशेषाधिकार देना चाहती है। जनता से गैस बचाने, बिजली बचाने और खर्च घटाने की अपील करने वाली सरकार यदि स्वयं करोड़ों की सरकारी ब्रांडिंग, प्रचार और राजनीतिक आयोजनों पर धन लुटाएगी, तो यह नैतिकता नहीं, दोहरा चरित्र कहलाएगा। त्याग का पहला कदम सत्ता को उठाना होगा, तभी जनता सरकार की बातों पर विश्वास करेगी। उन्होंने लिखा कि सरकारी कार्यक्रमों में बड़े-बड़े मंच, स्वागत द्वार, होर्डिंग्स, हेलीकॉप्टर और प्रचार तंत्र पर जनता का पैसा बहाया जा रहा है, इस पर रोक लगे।

Related Articles