
तेंदूपत्ता संग्रहण के के दौरान दौरान वन वन विभाग विभाग के कर्मचारियों पर महिलाओं व मजदूरों के साथ मारपीट और जातिगत गाली-गलौज करते का मामला सामने आया है। महिलाओं का आरोप है कि वन कर्मचारियों ने जबरन कार्यालय ले जाकर अपमानित कर पैसे की मांग की। महिलाओं और मजदूरों ने गुरुवार को देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया के साथ गौरझामर थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। ग्राम बरकोटी की माया अहिरवार सहित करीब 10-15 महिलाएं जंगल से तेंदूपत्ता तोडक़र लौट रहीं थीं। चोपड़ा क्षेत्र के पास वन विभाग के कर्मचारियों ने रोका और 4000 रुपए मांगे। महिलाओं ने विरोध किया तो उन्हें जबरन गौरझामर वन विभाग कार्यालय ले गए और दीपांकर सिंह, साजिया खान और सूरज जाटव ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। इधर, विधायक पटेरिया ने कहा कि जब मजदूर शिकायत लेकर आए तो उन्होंने वन परिक्षेत्र अधिकारी से बात की, लेकिन अधिकारी ने गुमराह किया। विधायक ने अभ्रदता करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
