हाईवे जाम: 650 कांग्रेसियों पर एफआईआर

एफआईआर

किसानों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को कांग्रेस के आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे चक्काजाम पर देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। महू के किशनगंज और धार पुलिस ने संयुक्त रूप से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पांच कांग्रेस विधायकों, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर एफआईआर दर्ज की। महू और धार क्षेत्र के 650 से अधिक कार्यकर्ताओं को भी आरोपी बनाया गया है। महू के पिगडंबर में हुए प्रदर्शन को लेकर किशनगंज थाना पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत, जिला अध्यक्ष त्रिपिन वानखेड़े, इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, महिला प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष जीतू ठाकुर और शक्ति सिंह गोयल सहित 33 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। धार जिले में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ कुक्षी विधायक हनी बघेल, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, पूर्व मंत्री व राजपुर विधायक बाला बच्चन, पूर्व विधायक विजयलक्ष्मी साधौ व पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया जैसे कद्दावर नेताओं पर केस दर्ज किया है।


Related Articles