
भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। पंडित अरविंद तिवारी जिनका जन्म भोपाल में हुआ और जो आजकल दिल्ली के गलियारों में धूम मचा रहे हैं, जिनको भारत का नास्त्रेदमस भी कहा जाता है करण भविष्यवाणियों को पहले से ही लिख देना जो काम नास्त्रेदमस किया करते थे, वैसे तो पंडित अरविंद तिवारी 2003 से राजनीतिक भविष्यवाणियां कर रहे हैं परंतु पिछले 1 साल की भविष्यवाणियों को ध्यान से देखें तो बड़ी कमाल की भविष्यवाणी है बिहार चुनाव जब चुनाव की घोषणा हुई तब उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उबरेगी और जिसकी सीटों का आकलन भी उन्होंने किया इसके आसपास ही भारतीय जनता पार्टी को सीट प्राप्त हुई इस चुनाव में उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे परंतु वह एक साल के अंदर ही इस्तीफा देकर चले जाएंगे इस प्रकार की भविष्यवाणी देश और दुनिया में किसी ने नहीं की थी जो कि सच साबित हुई।
राजनीतिक भविष्यवाणी या करना अपने आप में बहुत कौशल का काम है जिसको बड़े विश्लेषण पूर्वक किया जाता है वर्तमान परिपेक्ष, में में यदि देखा जाए तो एक और बड़ी भविष्यवाणी जो वर्तमान में पांच राज्यों के चुनाव से जुड़ी हुई है वह भी पंडित अरविंद तिवारी ने बहुत पहले कर दी थी जिसमें पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगी, देश के सेफोलॉजिस्ट और विभिन्न विश्लेषक भी पश्चिम बंगाल के बारे में भविष्यवाणी करने से बच रहे थे जैसा कि पंडित अरविंद तिवारी के बारे में विख्यात है कि वह ज्योतिषीय विश्लेषण के माध्यम से ही भविष्यवाणी करने में विश्वास रखते हैं अत: उन्होंने पश्चिम बंगाल में चुनाव लडऩे वाली पार्टियां जिनमें भारतीय जनता पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, तथा अन्य विपक्षी दल जो जिस जिस जिले में मजबूत थे की लगभग 750 से ज्यादा कुंडलिया एकत्रित की और उन प्रत्याशियों के चेहरे के फोटो भी एकत्रित किया ताकि चेहरा देखकर कुंडलियों का सटीक विश्लेषण किया जा सके। चुनाव की तारीख, भारतीय जनता पार्टी की कुंडली, तृणमूल कांग्रेस की कुंडली, ममता बनर्जी की कुंडली, इन सभी का विश्लेषण करके पंडित जी ने स्पष्ट रूप से अपने फेसबुक पेज पर भविष्यवाणी की के भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है, और 4 मई को, यही भविष्यवाणी परिणाम में परिवर्तित हुई और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी।
सरकार के परिणाम के तुरंत बाद कुछ मित्रों ने पूछा मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसकी भविष्यवाणी भी पंडित जी ने अपने फेसबुक पेज पर की की श्री शुभेंदु अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी की ओर से पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे जिनकी घोषणा कल देश के गृहमंत्री और पश्चिम बंगाल के पर्यवेक्षक माननीय अमित शाह जी ने की, इसके अलावा दो और चुनाव जिम असम और पुडुचेरी भी शामिल था इसके बारे में भी पंडित जी ने स्पष्ट रूप से लिखा की असम में हेमंत विश्व शर्मा की नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाने जा रही है और लगभग 80 से ज्यादा सीट भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त होगी और यह भविष्यवाणी भी इस स्वरूप में सच साबित हुई असम में भाजपा की सरकार जल्द शपथ लेने जा रही है। दक्षिण भारत के एक छोटा राज्य पुडुचेरी के बारे में भी पंडित जी ने भविष्यवाणी की के वहां एनडीए अपनी सरकार बनाने जा रही है और आने वाले दिनों में एनडीए वहां पर शपथ लेगी। पंडित जी के बारे में कहा जाता है कि वह ज्योतिष के बारे में बहुत दूर तक सोचते हैं, आने वाले सालों में क्या होगा उसके बारे में पंडित जी ने अपने फेसबुक पर काफी भविष्यवाणियां कर रखी हैं, अब इनमें से कितनी सच होती है यह भविष्य के गर्भ में है परंतु इतनी सारी भविष्यवाणियों के सच होने का पूरा श्री पंडित जी के ज्योतिषीय विश्लेषण को जाता है, आशा है पंडित जी इसी प्रकार की और भी भविष्यवाणियां करेंगे हालांकि एक भविष्यवाणी का जिक्र इसमें नहीं किया गया है परंतु हमारे सुधी पाठकों के लिए बताना बेहद आवश्यक है की 10 जनवरी 2026 को पंडित जी ने लिखा था अमेरिका और इसराइल मिलकर ईरान पर हमला करेंगे और ईरान पर हमला हुआ तो इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय भविष्यवाणी अभी पंडित जी के खाते में दर्ज हैं।
