
- मप्र में 19 जिलों के एसपी बदले गए
भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। मप्र में आईपीएस अधिकारियों के तबादलों को लेकर लंबे समय से इंतजार आखिर का खत्म हो गया। सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस बड़े फैसले में एडीजी, आईजी, डीआईजी और पुलिस अधीक्षक स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इन तबादलों में मप्र में 19 जिलों के एसपी बदले गए हैं। जारी आदेश के अनुसार राज्य के कई जिलों में पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है। इनमें भिंड, मुरैना, रीवा, सागर, छतरपुर, खंडवा, नीमच, आगर मालवा, सिवनी, डिंडोरी, मंडला, दतिया, सीहोर, सिंगरौली और दमोह सहित कई जिले शामिल हैं। इन जिलों में नए एसपी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकार ने यह कदम कानून व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक नियंत्रण बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया है। कई ऐसे जिलों में बदलाव किया गया है जहां हाल के समय में विवाद या घटनाएं सामने आई थीं। उदाहरण के तौर पर सिंगरौली में बैंक डकैती मामले के बाद एसपी को हटाया गया, वहीं सिवनी में हवाला मामले के बाद भी बदलाव किया गया। इस तबादला सूची में यह भी देखा गया कि कई अधिकारियों को पदोन्नति के बाद फील्ड पोस्टिंग की जगह पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है। इसे प्रशासनिक नियंत्रण को मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि इस फेरबदल में नई पीढ़ी के आईपीएस अधिकारियों को जिलों की कमान सौंपी गई है। 2018, 2020 और 2021 बैच के अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर राज्य में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संकेत दिया गया है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों के कमिश्नरेट सिस्टम में भी बदलाव किया गया है, जहां कई अधिकारियों को डीसीपी के रूप में नई तैनाती दी गई है। इसे शहरी पुलिसिंग को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
युवाओं को बनाया गया कप्तान
गृह मंत्रालय द्वारा जो सूची जारी की गई, उनमें 62 अफसरों की जिम्मेदारी बदली गई है। एक ओर जहां भोपाल और इंदौर कमिश्नरेट में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है, तो स्पेशल डीजी और एडीजी स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्व भी बदले गए हैं। वर्ष 1993 बैच के अधिकारी स्पेशल डीजी रविकुमार गुप्ता को प्रशिक्षण के साथ पुलिस अकादमी भौरी के निदेशक पद की अतिरिक्त प्रभार के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह 1994 बैच के तेज तर्राट आईपीसी राजा बाबू सिंह को एडीजी रेल बनाया गया है। इसी बैच के एडीजी डीपी गुप्ता को सामुदायिक पुलिसिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल में जहां बेहतर काम करने वाले अधिकारियों को बतौर ईनाम अच्छी पोस्टिंग दी गई है, तो लापरवाही व सीएम व सरकार की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरने वाले अधिकारियों को लूप लाइन में भेजा गया है। बालाघाट में एंटी नक्सल ऑपरेशन के प्रभारी रहे आदर्शकांत शुक्ला को राजधानी भोपाल जोन का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। इनके अलावा भोपाल जोन में विकास सहवाल, जोन 3 में आयुष गुप्ता को जिम्मेदारी मिली है, ये सभी युवा अधिकारी है। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री को हाल ही में हुई बैंक डकैती की घटना के चलते पद से हटा दिया गया, उन्हें पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। 9 एसपी वर्ष 2020-21 के इस फेरबदल में 9 जिलों को पुलिस कप्तान व उपायुक्त नगरीय पुलिस बनाए गए 9 अधिकारी वर्ष 2020 व चार आईपीएस 2021 बैच के है। इनमें अभिषेक रंजन पुलिस उपायुक्त जोन 3 इंदौर, नागेन्द्र सिंह रावत पुलिस उपायुक्त जोन 2 इंदौर, आदर्श कांत शुक्ला पुलिस अधीक्षक पुलिस उपायुक्त जोन 4 भोपाल और आयुष गुप्ता पुलिस उपायुक्त जोन-4 भोपाल वर्ष 2021 बैच के आईपीएस है। इनके अलावा 2022 बैच के राहुल देशमुख को राज्यपाल का परिसहाय बनाया गया है। वर्ष 2020 के जिन अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, उनमें कृष्ण लालचंदानी को सिवनी, आनंद कलादगी दमोह, सिंगरौली एसपी शियाज केएम, मयूर खंडेलवाल दतिया और सोनाक्षी सक्सेना को सीहोर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन अफसरों को फिर मिले जिले
दतिया एसपी सूरज कुमार वर्मा को भिंड, श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया को शिवपुरी, मंडला एसपी रजत सकलेचा को छतरपुर, अगम जैन को छत्तरपुर से खंडवा के काम पर भरोसा रखते हुए उन्हें फिर से जिलों की कमान सौपी गई है। वहीं चुरहानपुर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार को झाबुआ का एसपी बनाया गया है, लेकिन उनके स्थान पर किसी नए अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है। इसी तरह सागर आईजी पद अभी भी अतिरिक्त प्रभार के तौर पर नर्मदापुरम के आईजी मिथलेश शुक्ला के पास रहेगा। सिवनी हवाला कांड में चर्चाओं में आए पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता को इंदौर का डीसीपी बनाया गया है। वहीं 2026 में भारतीय पुलिस सेवा के 10 अफसरों को उपपुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया था और वे तभी से बतौर पुलिस अधीक्षक के तौर पर अपने-अपने जिलों में काम कर रहे थे। इस फेरबदल में इन अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें भिंड एसपी असित यादव, डीपीसी भोपाल विवेक सिंह रीवा, पुलिस अधीक्षक खंडवा मनोज कुमार राय सहित दूसरे अधिकारी शामिल है। वहीं कई पुलिस अधीक्षक तीन से चार साल से पदस्थ थे। इनमें एसपी झाबुआ शिवदयाल, एसपी बार मयंक अवस्थी, एसपी रेल सिमाला प्रसाद, एसपी टेल भोपाल राहुल लोदा, रीवा एसपी शैलेन्द्र चौहान, सागर एसपी विकास सहवाल, मुरैना एसपी समीर सौरभ, सिवनी एसपी सुनील मेहता, दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी कुछ एसपी वर्ष 2023-24 और वर्ष 2025 में पोस्टिंग की गई थी।
