अप्रैल में 2.42 लाख करोड़ का रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह

जीएसटी

भारत के ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन ने अप्रैल महीने में 2.42 लाख करोड़ का नया रिकॉर्ड बनाया। सरकारी डेटा के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने के मुकाबले इसमें 8.7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले सबसे ज्यादा कलेक्शन अप्रैल 2025 में 2.23 लाख करोड़ रहा था। आमतौर पर हर साल अप्रैल के महीने में टैक्स कलेक्शन मजबूत रहता है। इसका मुख्य कारण यह है कि मार्च में वित्त वर्ष खत्म होते समय कंपनियां अपने पूरे साल के खातों का मिलान करती हैं। इसके चलते बकाया टैक्स का भुगतान अप्रैल में किया जाता है। अप्रैल 2026 में नेट जीएसटी कलेक्शन 2.11 लाख करोड़ दर्ज किया गया। इसमें सालाना आधार पर 7.3 प्रतिशत की ग्रोथ देखी गई है। कुल रिफंड पिछले साल के मुकाबले 19.3 फीसदी बढक़र 31,793 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। रिफंड घटाने के बाद सरकार का शुद्ध राजस्व 2,10,909 करोड़ रुपए रहा।

Related Articles