
बिच्छू डॉट कॉम। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन के राजा चाल्र्स तृतीय और रानी कैमिला के अमेरिका के राजकीय दौरे के सम्मान में बड़ा एलान किया है। ट्रंप ने ब्रिटिश स्कॉच और व्हिस्की पर लगे टैरिफ और व्यापार प्रतिबंध को हटाने का एलान किया है। ट्रुथ सोशल पर साझा एक पोस्ट में उन्होंने कहा, यूनाइटेड किंगडम के राजा और रानी के सम्मान में, जो अभी अभी व्हाइट हाउस से रवाना हुए हैं और जल्द ही अपने शानदार देश लौट रहे हैं, मैं व्हिस्की पर लगे टैरिफ और प्रतिबंधों को हटा रहा हूं, जो स्कॉटलैंड और केंटकी राष्ट्रमंडल के बीच व्हिस्की और बॉर्बन की व्यापार क्षमता से संबंधित हैं। ये स्कॉटलैंड और केंटकी के दो बहुत महत्वपूर्ण उद्योग हैं। ट्रंप ने लिखा, लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। राजा और रानी ने मुझसे वह काम करवा दिया, जो कोई और नहीं कर सका और वह भी बिना पूछे। अमेरिका में उन दोनों का होना, मेरे लिए एक अद्भुत सम्मान की बात है।
