
बिच्छू डॉट कॉम। अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण शेयर बाजार में आए उतार-चढ़ाव के बीच अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी की संपत्ति में बेहिसाब वृद्धि हुई है। संपत्ति में हुई बेहिसाब वृद्धि के कारण अडाणी न केवल 100 अरब के क्लब में शामिल हो गए, बल्कि उन्होंने दुनियाभर के अरबपतियों की सूची में माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को भी पीछे छोड़ दिया। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, एक ही दिन में अडाणी की संपत्ति में 7.16 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। इसी के साथ वह दुनिया के अमीरों की सूची में 17 वें स्थान पर आ गए। 2026 में अब तक उनकी आय 21.4 बिलियन डॉलर बढ़ी है, जो दर्शाता है कि अडाणी ग्रुप की कंपनियों और बिजनेस में निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। गौतम अडाणी मुकेश अंबानी को छोडक़र एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 90.2 बिलियन डॉलर है और वह दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 20 वें नंबर पर हैं।
