आउटसोर्स के पक्ष में प्रदेशभर में भामसं ने मार्च कर सौंपे ज्ञापन

प्रदेश के ढाई लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए वेतन और नौकरी की गारंटी के लिए भारतीय मजदूर संघ ने प्रदेशभर में रैलियों के बाद जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपे। भामसं के महामंत्री कुलदीप गुर्जर और प्रदेश मंत्री राजन नायर ने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारियों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर संघ के आव्हान पर एक साथ आंदोलन शुरू किया है, जिसमें नौकरी और वेतन की गारंटी प्रमुख मांगें हैं। अभी आउटसोर्स कर्मचारियों को कभी भी निकाल दिया जाता है और वेतन भी समय पर नहीं मिलता। साथ ही श्रम कानूनों का भी उल्लंघन हो रहा है। इसके लिए आउटसोर्स कर्मचारियों ने रैली निकालकर कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपे। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी गई है। भामसं के महामंत्री गुर्जर ने बताया कि पूर्व में हुई मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात में मांगों को लेकर भरोसा दिलाया गया था कि आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Related Articles