बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए दो दिन में दो लाख भक्तों का पंजीकरण

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भोले भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा के पंजीकरण ने महज दो दिनों में ही वीरवार को करीब दो लाख का आंकड़ा छू लिया है। अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष यात्रा को लेकर देशभर के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। पंजीकरण प्रक्रिया में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण तेजी से जारी है। श्रद्धालुओं में शुरुआती जत्थे में जाने की होड़ मची है। प्रशासन ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य जांच, सुरक्षा व्यवस्था, आवास और परिवहन सहित सभी जरूरी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो सके। बताया जा रहा है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार शुरुआती दिनों में ही पंजीकरण की रफ्तार काफी तेज है, जिससे यात्रा के दौरान रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन  बढ़ती गर्मी में कहीं अंतर्ध्यान न हो जाएं हिमलिंग, सभी को इसकी चिंता भी सता रही है।  

Related Articles